{"_id":"5a638ef14f1c1ba1268b583d","slug":"41516474097-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की बाइक से गिरकर मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग की बाइक से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव अब्दुल्लापुर मोड़ के पास एक बुजुर्ग बाइक से गिरकर लहूलुहान हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह थाना हाफिपुर के गांव कुराना निवासी शमशाद (60) अपने चचेरे भाई युनूस के साथ बाइक पर बुलंदशहर गया था। शाम के समय बुलंदशहर से लौटते वक्त गांव अब्दुल्लापुर मोड़ के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इस पर पीछे बैठा शमशाद बाइक से गिर कर घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
थाना हाफिजपुर प्रभारी रविरत्न ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।