फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बच्ची से दुष्कर्म मामले में भड़के मोहल्लेवासी

बच्ची से दुष्कर्म मामले में भड़के मोहल्लेवासी

Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म मामले में भड़के मोहल्लेवासी

विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म मामले में भड़के मोहल्लेवासी
हापुड़। गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुस्लिम युवा मंच के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने पुरानी कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चिकित्सक द्वारा मेडिकल में देरी और हाथापाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

शनिवार को मुस्लिम युवा मंच के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और जुलूस के रूप में पुरानी कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल के दौरान देरी करने और सीओ से अभद्रता करने वाले चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। मंच के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने दुष्कर्म आरोपी को फांसी और मेडिकल में देरी करने वाले चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लोगों ने एएसपी राममोहन सिंह व एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान अफजाल, बासिम, अजीम, इनसाफ अली, मारुफ, अरशद अय्यूब, शुएब, मोहम्मद ताहिर, दानिश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed