फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   39 people died on the highway in five months.

हाईवे पर पांच महीने में 39 लोगों ने जान गंवाई जान

Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
39 people died on the highway in five months.
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

सुविधाजनक यातायात के लिए बनाए नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित रफ्तार लोगों की मौत का सबब बन रही है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 2017 में अब तक 39 जिंदगी दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ चुकी है। साथ ही साठ से अधिक लोग अपंग हो चुके हैं।

विज्ञापन


फिर भी पुलिस तेज रफ्तार वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। बृहस्पतिवार रात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कट के पास बाइक सवार दो युवकों की मौत का मामला पहला नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले भी हाईवे पर आये दिन बेकाबू वाहन कितने ही लोगों को मौत का शिकार बना चुके हैं। अधिकांश  हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार ही होती है। पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली, बुलंदशहर,
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ सहित अनेक स्थानों के 39 लोगों की वर्ष  2017 के जनवरी माह से अब तक मौत हो  चुकी है। जबकि साठ से अधिक लोग अपंग हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

डॉ सतीश वर्धन, डॉ पंकज शर्मा, प्रवीन प्रताप राधे, प्रवीन मित्तल का कहना है कि कई बार तो बाइक पर सवार स्टूडेंट्स हाईवे पर खुलेआम मस्ती करते रहते हैं। हाईवे पर बीचों बीच बाइक को घुमा देते हैं। पुलिसकर्मियों को ऐसे वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

ये हैं एक्सीडेंट प्वाइंट- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में अनवरपुर कट, डूहरी पेट्रोल पंप, लाखन कट, छिजारसी के पास और जिंदल कट के पास सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। 

                 
समय समय पर शिविर लगाकर वाहनों के चालकों को तेज गति से वाहन चलाने के नुकसान बताये जाते हैं। उन्हें जागरूक किया जाता है। जल्द इस संबंध में अभियान चलाया जायेगा और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ताकि हादसों में कमी आ सके। दीपक त्यागी, कोतवाल पिलखुवा                        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed