{"_id":"5c38dfd8bdec22735e2d3a3e","slug":"31547231192-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बक्सर में युवक की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव बक्सर में युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या मामले में ससुर व साला गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में जेल से छूटकर आए पत्नी के हत्यारोपी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव तिसौना निवासी संजय काफी समय से सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में मकान बनाकर रहता था। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान संजय की पत्नी के मायके वालों ने उसका मकान किराए पर दे दिया। जमानत पर छूटकर आने के बाद बृहस्पतिवार को संजय अपने मकान पर पहुंचा, तो घर में मौजूद किराएदारों को देखकर गाली-गलौच करने लगा। किराएदारों ने फोन करके ससुराल पक्ष के लोगों को बुला लिया। जिन्होेंने संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट लगने के कारण संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता जगदीश निवासी तिसौना थाना स्याना जनपद बुलंदशहर ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक के साले मनोज और ससुर तेजपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गांव बक्सर में पत्नी के हत्यारोपी की पीट-पीटकर की गई थी हत्या
- मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया मुकदमा