{"_id":"5a7363994f1c1bff388b5d00","slug":"201517511577-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सेहल में बुधवार रात पिता-पुत्र के बीच विवाद होने पर बेटे ने पुलिस को पिता द्वारा घर में गोली चलाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना झूठ निकलने पर राहत की सांस ली।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी मुंदर और उसके बेटे विनेश के बीच बुधवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। इसके बावजूद मुंदर ने सौ नंबर पर फोन कर बेटे द्वारा मारपीट करने की सूचना दे दी। इसका पता चलते ही विनेश ने भी 100 नंबर पर कॉल कर पिता द्वारा घर में आग लगाने और गोली चलाने की सूचना दे दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में गांव में पहुंची। जांच पड़ताल के बाद सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसओ जयपाल रावत ने बताया कि मुंदर और विनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को शांति भंग की धारा में निरुद्ध किया गया है। ब्यूरो