फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रेप के आरोपी मौलवी का पुलिस कराईगी पासपोर्ट निरस्त

रेप के आरोपी मौलवी का पुलिस कराईगी पासपोर्ट निरस्त

Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रेप के आरोपी मौलवी का पुलिस कराईगी पासपोर्ट निरस्त
रेप के आरोपी मौलवी का पुलिस निरस्त कराएगी पासपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। रेप पीड़िता की आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने विदेश गए आरोपी मौलवी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सऊदी एंबेसी को आरोपी मौलवी को वापस भेजने व पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए पत्र भेजा है। जिसमें एसपी ने जल्द पूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
आरोप है कि हापुड़ के मोहल्ला निवासी महिला के साथ आरोपी मौलवी ने शादी का झांसा देकर रेप किया था। साथ ही उसे ब्लेकमैल भी किया जा रहा था। पुलिस ने 31 मई को पति सहित दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी, महिला से मारपीट व रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच आरोपी मौलवी सऊदी अरब के लिए चला गया। पीड़ित महिला ने 7 सितंबर को पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होकर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस ने जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का बात कहकर महिला को शांत किया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने तीन दिन पूर्व एसपी कार्यालय जाकर आत्मदाह की बात कही थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मौलवी को वापस बुलाने के लिए सऊदी एंबेसी को पत्र लिखा है, जिसमें उसके पासपोर्ट व वीजा निरस्त कराने का भी आग्रह किया है। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पूरे मामले को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। आरोपी मौलवी का पासपोर्ट व वीजा निरस्त कराने के लिए सऊदी एंबेसी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed