{"_id":"5980c8724f1c1bc46c8b4728","slug":"181501612146-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा में रास्ते में पशु बांधने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने सोमवार रात एक किशोरी की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। महिला ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा निवासी ओमवती ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में बीरपाल का मकान है। इनके परिजन रास्ते में पशु बांधकर मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं और इसका विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता भी करते हैं। महिला का आरोप है कि सोमवार की शाम उसने बीरपाल के बेटे धर्मेंद्र से पशुओं को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर धर्मेंद्र ने अपने भाई विनोद के साथ उसकी बेटी रीता की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। महिला ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ रवि रतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। ब्यूरो