फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन बेचने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने दबोचा

फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन बेचने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने दबोचा

Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन बेचने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने दबोचा
फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन बेचने वाले पिता-पुत्र को दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन बेचने व ठगी करने के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को दबोचा। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ ठगी के मामले में कोर्ट ने भी वारंट जारी किए थे।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को वाहन बेचकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में अपने घर पर मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाबिर व उसके पुत्र आमिर निवासी बुलंदशहर रोड़ स्थित आवास विकास कालोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली व अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed