फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बंद मकान की खुदाई के दौरान विस्फोट, तीन घायल

बंद मकान की खुदाई के दौरान विस्फोट, तीन घायल

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान की खुदाई के दौरान विस्फोट, तीन घायल
बंद मकान की खुदाई के दौरान विस्फोट, तीन घायल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बराही मोहल्ले में पिछले एक साल से बंद मकान को तोड़ने के दौरान नींव की खुदाई करते हुए अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान धमाके की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बराही मोहल्ला निवासी रामअवतार पटवारी ने करीब एक वर्ष पहले अपना मकान गढ़ गेट निवासी शानू पुत्र महफूज को बेचा था। तभी से मकान बंद था। मगर, पिछले कुछ दिन से मकान को तुड़वाया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर मकान में त्रिलोकपुरम निवासी फुरकान, फरमान, पप्पू, गांव अजराड़ा निवासी जबरुद्दीन, गांव झंडा निवासी संजय, स्वर्ग आश्रम रोड निवासी दीपक और महिला मजदूर अनीता काम कर रहे थे। फुरकान, जबररुद्दीन और संजय मकान की नींव की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान संजय ने जैसे ही जमीन में खुदाई के लिए कुदाल मारी, तभी तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। इस धमाके से संजय का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। जबकि निकट खड़े फुरकान और जबरुद्दीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग किसी अनहोनी की आशंका के चलते बाहर निकल आए। आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने घायल मजदूरों को उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

उधर, मकान में अचानक में विस्फोट की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अचानक हुए इस विस्फोट से हर कोई आश्चर्यचकित था। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि नींव में कोई विस्फोटक पदार्थ दबा होने की आशंका है। हालांकि जांच जारी है, अभी तक विस्फोट के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। साक्ष्यों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
--------------
रामअवतार करते थे बीज खाद का कार्य -
बराही मोहल्ले में जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, उसके आसपास कहीं भी पटाखा निर्माण का कार्य नहीं होता। इसके अलावा मकान बेचने वाले रामअवतार का खाद और बीज का काम था। ऐसे में विस्फोट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका है कि बंद मकान होने के फायदा उठाकर किसी ने मकान में विस्फोटक छिपाने की दृष्टि से तो नहीं दबा दिया। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। -----------------

पड़ गई पड़ोसी के मकान में भी दरारें -
बराही मोहल्ले में मकान की नींव खोदते समय हुए विस्फोट से हर कोई दहल गया। इस धमाके से पड़ोसी नरेश के मकान में भी दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट के बाद शहर में बम फटने की अफवाह फैल गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऐसी किसी बात से इंकार करने पर लोगों को विश्वास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed