{"_id":"5c15558bbdec225a1d2dba75","slug":"161544902027-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा दे रहे छात्र को पुलिस ने उठाया, हडक़ंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा दे रहे छात्र को पुलिस ने उठाया, हडक़ंप
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा दे रहे छात्र को पुलिस ने उठाया, हड़कंप
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कालेज में एलएलबी की परीक्षा दे रहे एक छात्र को पुलिस ने दबोच लिया। जिससे परीक्षा दे रहे छात्रों में हड़कंप मच गया। पकड़ा गया छात्र धौलाना के एक गांव में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में वांछित बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया है।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कालेज में एलएलबी की परीक्षा चल रही थी। पिलखुवा स्थित एक लॉ कालेज का छात्र भी यहां परीक्षा दे रहा था। तभी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शिक्षकों से पूछताछ के बाद एक कक्ष को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मी परीक्षा कक्ष के अंदर गए तथा एक छात्र को दबोच लिया। पुलिस कर्मी उक्त छात्र को जीप में डालकर अपने साथ ले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। परीक्षा के बाद छात्र छात्राओं में घटना को लेकर चर्चा होती रही। पकड़ा गया आरोपी धौलाना के एक गांव में हुई प्रेमी युगल की हत्या में वांछित बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधते हुए किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।