फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर साठ हजार हड़पे

नौकरी दिलाने के नाम पर साठ हजार हड़पे

Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर साठ हजार हड़पे
नौकरी दिलाने के नाम पर साठ हजार हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गढ़ी निवासी एक युवक ने हापुड़ निवासी व्यक्ति पर नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कहते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में मीरापुर गढ़ी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। परतापुर रोड पर स्थित एक दुकान पर उसका आना-जाना है। इसी दुकान पर उसकी मुलाकात हापुड़ निवासी व्यक्ति से हुई। खुद को नगर पालिका से सेवानिवृत्त बताते हुए उसने नगर पालिका में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बातों में आकर उसने नौकरी के बदले उसे 60 हजार रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो सुमित ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने पैसे नहंी दिए और धमकी देनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी पिलखुवा पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पिलखुवा पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed