{"_id":"5b1040594f1c1bb06e8b58aa","slug":"161527791705-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोशों ने युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा
हापुड़। भाई के घर से रुपये लेकर लौट रहे एक युवक को देर रात कुछ युवकों ने अगवा कर एक मकान में बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने उससेे 78 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित के परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार देर रात मोहल्ला नबी करीम निवासी दानिश अपने भाई पिंटू निवासी मोहल्ला अयोध्यापुरी के घर से 78 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहा था। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी चौकी के पास पहुंचने पर चार नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। युवक जबरन उसे बाइक पर बैठाकर अगवा करके ले गए। युवकों ने पीड़ित को एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। जहां पीड़ित युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसके बाद युवक को वहीं छोड़ आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को बंधन मुक्त करने के बाद उसके परिजनों को फोन कर मामले की सूचना दी। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। थाना हापुड़ देहात प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।