फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गौ आश्रय स्थल में चोरी की घटनाएं हो रहीं

गौ आश्रय स्थल में चोरी की घटनाएं हो रहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
गौ आश्रय स्थल में चोरी की घटनाएं हो रहीं
गौ आश्रय स्थल में नहीं रुक रहीं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पौपाई के गौ आश्रय स्थल में चोरी की घटनाओं से परेशान ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। प्रधान ने चोरों की सुरागरसी कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ क्षेत्र के गांव पौपाई के ग्राम प्रधान मासूम अली और ग्राम पंचायत अधिकारी ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गांव में शासन के निर्देश पर बेसहारा पशुओं के लिए गौ आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया था। ग्राम पंचायत स्तर से आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए भूसा रखने के लिए भंडार कक्ष और तारबंदी भी कराई गई थी। आश्रय स्थल में 23 पशु संरक्षित किए गए थे, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने आश्रय स्थल की तारबंदी काटकर पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। इसके अलावा भंडारण कक्ष का गेट भी तोड़ दिया। तारबंदी टूटने के चलते आश्रय स्थल से पशु भाग निकले, जिस कारण वर्तमान में केवल आठ पशु बचे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि पहले भी चोरों ने आश्रय स्थल के भंडार कक्ष की छत काटकर भूसा, खल-चूरी आदि चोरी कर लिया था। इस संबंध में नानपुर चौकी में तहरीर भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते चोरों और असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। प्रधान ने गौ आश्रय स्थल को नुकसान पहुंचाने वालों की सुरागरसी कर धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेराम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर चोरों की सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed