फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   परिजनों की डाट फटकार से नाराज होकर किशोरी नहर में कूदी

परिजनों की डाट फटकार से नाराज होकर किशोरी नहर में कूदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की डाट फटकार से नाराज होकर  किशोरी नहर में कूदी
परिजनों की डांट से नाराज किशोरी नहर में कूदी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। परिजनों की डांट से नाराज होकर एक किशोरी नहर में कूद गई। परिजन और ग्रामीण गोताखोरों से खोजबीन कराने में जुटे हुए हैं। देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को किसी बात पर परिजनों ने डांट दिया था। डांट से नाराज किशोरी मौका मिलते ही बुधवार की देर शाम को चुपचाप घर से निकलकर गांव के पास से होकर निकल रही मध्य गंग नहर की पटरी पर पहुंच गई। किशोरी ने खुदकुशी करने की नियत से नहर में छलांग लगा दी, जिसका पता लगते ही किसानों समेत राहगीरों ने गांव में खबर कर दी। जिस पर बेटी को घर से गायब देख परिजनों के होश उड़ गए, जो आनन- फानन में दर्जनों ग्रामीणों को साथ लेकर नहर पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ब्रजघाट से नांव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों को बुलाकर नहर में कूदी किशोरी की तलाश करा रही है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि नहर में कूदी किशोरी की तलाश कराने को गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed