फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ की

रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ की
रेलवे स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली रेलवे स्टेशन युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि मंगलवार की रात वह ट्रेन से दिल्ली से अपने घर लौट रही थी। सिंभावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए ट्रेन से उतर गई। लेकिन युवती के वापस स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हो चुकी थी। परेशान हाल युवती स्टेशन पर खड़ी हुई थी, इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने आप के अमरोहा क्षेत्र का निवासी बताया और बस से गजरौला पहुंचने की बात कही। युवक की बात मानकर वह उसके साथ हाइवे की तरफ चल दी। रेलवे रोड पर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि युवती को उसके घर के लिए भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed