{"_id":"5d1cf53d8ebc3e3cb232a508","slug":"156217885417-garh-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से टेंकर भिड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से टेंकर भिड़ा
विज्ञापन
ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा टैंकर भिड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से आ रहे टैंकर की भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंकर चालक की मौत और ट्रक चालक गंभीर रूप में घायल हो गया।
गढ़ में स्याना चौपला के पास मंगलवार की रात को दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गजरौला की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे टैंकर की ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टैंकर चालक अलताफ 35 साल निवासी सैदपुरी थाना नांगल जनपद बिजनौर की मौत हो गई, जो एक बच्चे का पिता था और मुजफ्फरनगर से टेंकर लेकर बिजनौर को लौट रहा था। इस हादसे में ट्रक का चालक हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कैंटर चालक अलताफ का शव रातभर पीएचसी में रखा रहा, जिसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया।
दूसरी घटना गढ़ मेरठ रोड पर गांव पौपाई के जंगल में हुई, जहां मंगलवार की रात में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से एक कार में सवार मोहित, उसका दोस्त विनय और चालक बालेश्वर निवासी मवाना अड्डा मेरठ घायल हो गए। तीसरी घटना गढ़ स्याना रोड पर बुधवार की दोपहर में गांव ठेरा बहापुर के पास हुई, जहां दूध के खाली केंटर की चपेट में बाइक आने से चालक दिलशाद समेत बाइक पर बैठा नासिर और प्रदीप निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर घायल हो गए। राहगीरों समेत मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय चिकित्सकों के पास भर्ती करा दिया, जहां परीक्षण के दौरान हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने प्रदीप को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।