{"_id":"5d13b9d68ebc3e3cb0664d14","slug":"15615738279-garh-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी ने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पिता पर मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की रात 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। किशोरी का आरोप है कि उसका पिता आए दिन अकारण उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार को भी आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को उसके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया गया है।