फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोर्ट के आदेश पर एसडीएम समेत 4 के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज

कोर्ट के आदेश पर एसडीएम समेत 4 के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर एसडीएम समेत 4 के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज
एसडीएम समेत चार के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज
विज्ञापन


हापुड़। कानपुर की एक एसडीएम, उनके पति समेत चार लोगों के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में अदालत के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट प्रारंभिक जांच के बाद खारिज कर दी गयी है।

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोदी जनाना अस्पताल हापुड़ निवासी राज नेलशन की ओर से कानपुर में तैनात एसडीएम, उनके पति व अन्य दो के खिलाफ सीजेएम हापुड़ की अदालत में दायर एक वाद पर सुनवाई के बाद यहां कोतवाली में जालसाजी, अमानत में खयानत समेत कई धाराओं में एक रिपोर्ट 10 जून 2019 को दर्ज करायी गयी थी। वर्तमान में एसडीएम कानपुर में तैनात हैं, जबकि वह जिले में हापुड़ तथा गढ़ में भी एसडीएम रह चुकी है। आरोप था कि वादी के बेटे के सहयोग से एक जिम खुलवाने के बाद करीब 9.50 लाख रुपये एक बैंक खाते में डलवाकर धोखाधड़ी कर ली गई। हालांकि थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि जांच में मामला झूठा पाया गया। इस कारण रिपोर्ट खारिज कर दी गयी है। उधर वादी के बेटे के खिलाफ पहले से दर्ज एक मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed