फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रेमी को सलाखों के पीछे देख पसीजा प्रेमिका का दिल

प्रेमी को सलाखों के पीछे देख पसीजा प्रेमिका का दिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी को सलाखों के पीछे देख पसीजा प्रेमिका का दिल
प्रेमी को सलाखों के पीछे देख पसीजा प्रेमिका का दिल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली में शनिवार को अजीब वाकिया हुआ। दुष्कर्म की शिकायत करने वाली प्रेमिका ने जब प्रेमी को सलाखों के पीछे देखा तो उसकी दिल पसीज गया। बिलख बिलखकर रोने के बाद दोनों में शादी की सहमति पर समझौता हो गया।
शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शिकायत की थी कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर बार बार वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। छह जून को आरोपी ने युवती के घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो बना ली और धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया। मामले की जानकारी पर युवती भी कोतवाली पहुंची और युवक को सलाखों के पीछे देखकर बिलख बिलखकर रोने लगी। इसके बाद उसने पुलिस से युवक को छोडने की गुहार लगायी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति बन गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद युवक को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन दीक्षित 08एचपीआर 21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed