फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड़

अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड़
अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की दस बाइक, कलपुर्जो समेत दो तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं चोर गिरोह के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए।

एसओ सिंभावली नीरज कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम ने बुकलाना नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। जिसके पास दो बाइक, दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शोएब निवासी ललियाना और नासिर निवासी राधना जनपद मेरठ बताए हैं। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर यासिर निवासी राधना, थाना किठौर और परवेज निवासी किठौर जनपद मेरठ को सिंचाई विभाग के कार्यालय के पीछे बने खंडहर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से आठ बाइक समेत तीन बाइक के इंजन बरामद हुए हैं। जबकि गिरोह का सरगना शोएब निवासी किठौर और उसका साथी राशिद निवासी गांव राधना थाना किठौर जनपद मेरठ फरार होने में कामयाब हो गए। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के जिलों में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिनके खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जिनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed