{"_id":"5c003953bdec22417217dbf5","slug":"151543518547-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पूर्व लापता हुई किशोरी वापस लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन पूर्व लापता हुई किशोरी वापस लौटी
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व लापता किशोरी वापस लौटी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई किशोरी बृहस्पतिवार को थाने पहुंच गई। घटना को लेकर किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस अब किशोरी से पूछताछ कर रही है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। जिसके परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। लापता किशोरी बृहस्पतिवार को सिंभावली थाने पहुंच गई। किशोरी के सकुशल थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जिसके बाद किशोरी के परिजनों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।