{"_id":"5b05b4854f1c1be6408b76dc","slug":"151527100549-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी से रेप की कोशिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी से रेप की कोशिम
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी से रेप का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के साथ सो रही किशोरी से गांव के ही युवक ने रेप की कोशिश की। लेकिन जाग होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। थाने में शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता के पिता ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
गढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि कि रविवार की रात उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी बहन और मां के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। जो उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की, तो उसका मुंह भी बंद कर दिया। इसी दौरान पास में ही सो रही उसकी दूसरी बेटी और पत्नी की आंख खुल गई, जिन्होंने युवक को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित का कहना है शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने उसकी पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट भी की। पीड़ित का आरोप है कि उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी समेत उसके परिजनों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।