फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Family intercepted in the street and attacked with sticks and clubs.

Kaithal News: गली में रोककर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

Sat, 12 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Family intercepted in the street and attacked with sticks and clubs.
कैथल। गांव खरक पांडवा में गली में रोककर एक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और बिंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। । पुलिस ने महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में सोना देवी निवासी खरक पांडवा ने बताया कि पांच सितंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी जेठानी कमलेश देवी के साथ गली से जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी हरिकेश, उसकी पत्नी अंग्रेजो देवी, बेटा राहुल और राहुल की पत्नी अन्नु ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद बीच-बचाव हो गया। शिकायत के अनुसार उसी दिन दोपहर करीब पौने तीन बजे उसका बेटा सुमित घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हरिकेश, राहुल, अंग्रेजो देवी, अन्नु, शीतल और मंजीत वहां पहुंचे।
विज्ञापन

इनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह पहचानती नहीं है। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और बिंडों से सुमित पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार सुमित को बचाने के लिए परिवार के राजेश उर्फ राजा, सोहनपाल उर्फ सोनू और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें चोटें मारीं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कलायत थाना के डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 190(1), 191(3), 115(2), 351(2) और 117(2) के तहत कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed