{"_id":"132656c5fdd5c7c9e27997ad0f41410b","slug":"15-are-injured-during-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद पथराव-फायरिंग,15 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदान के बाद पथराव-फायरिंग,15 घायल
अमर उजाला, गढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपुरा गांव में ग्राम पंचायत चुनाव के मतदान के बाद शनिवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थकों हुए पथराव और फायरिंग में पूर्व प्रधान के बेटे समेत 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कई लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनपुरा एससी महिला आरक्षित सीट है। पुलिस के अनुसार, गांव बक्सर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य होशियार सिंह धनपुरा निवासी लक्ष्मी पत्नी सुखपाल सिंह गुर्जर को चुनाव लड़वा रहे थे।
वहीं, दूसरी ओर पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह ने अपनी पुत्रवधू निर्मला देवी को मैदान में उतारा था। शनिवार को वोटिंग होने के बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान ओमवीर के बेटे कपिल, विवेक, सचिन और सोनू समेत 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।
एसओ डीके त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। देर रात तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।