फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो अप्रैल को जिले में हुए उपद्रव के मामले में दो नामजद छात्र नेताओं की बेल याचिका खारिज

दो अप्रैल को जिले में हुए उपद्रव के मामले में दो नामजद छात्र नेताओं की बेल याचिका खारिज

Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो अप्रैल को जिले में हुए उपद्रव के मामले में दो नामजद छात्र नेताओं की बेल याचिका खारिज
उपद्रव के मामले में दो नामजद छात्र नेताओं की बेल याचिका खारिज
विज्ञापन


हापुड़। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर दो अप्रैल को हापुड़ में हुए उपद्रव के मामले में नामजद आरोपी छात्र नेता विकास दयाल व सचिन दयाल की जमानत याचिका को खारिज करते हुए मंगलवार को एसीजेएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि दो अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन को लेकर जिले में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। इस मामले में मोहल्ला गणेशपुरा निवासी छात्र नेता सचिन दयाल व उसके भाई विकास दयाल को उपद्रव के मामले में पुलिस ने नामजद किया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों ने एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उनके वकील जगदीश प्रसाद जोहरी ने दोनों की जमानत के लिए एसीजेएम कोर्ट में बेल याचिका दायर की थी। एसीजेएम स्वाति सिंह ने दोनों नामजद आरोपियों की बेल याचिका को खारिज करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों नामजदों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed