फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डुबकी लगाने के दौरान राजस्थान के दो भाई गंगा में डूबे

डुबकी लगाने के दौरान राजस्थान के दो भाई गंगा में डूबे

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
डुबकी लगाने के दौरान राजस्थान के दो भाई गंगा में डूबे
डुबकी लगाने के दौरान राजस्थान के दो भाई गंगा में डूबे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। राजस्थान से आए परिवार में से गंगा स्नान करते हुए दो भाई डूब गए। उनमें से एक को आसपास स्नान कर रहे लोगों ने बचा लिया, मगर दूसरा लापता हो गया। गमजदा परिजन पुलिस की मदद लेकर गोताखोर और मल्लाहों से खोजबीन कराने में जुटे हैं।
राजस्थान के जिले अजमेर में रहने वाले भाट समुदाय के कुछ लोग 16 मई को अमरोहा के गांव खड़कपुरी में अपने यजमानों बाबूराम, सोमपाल, नीरज के घर अनाज लेने आए थे। वहां से विनोद का बेटा कुशल अपने चचेरे भाई राजू के साथ शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गजरौला वाली साइड में पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाने लगे। वहां गहराई का पता न होने से दोनों भाई तेज बहाव के साथ पानी में डूबने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास में डुबकी लगाने वालों ने हौसला दिखाकर राजू को बाहर निकाल लिया। मगर, कुशल 15 साल गंगा के गहरे पानी में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही कुशल के रोते बिलखते परिजन गांव खड़कपुरी से मौके पर आ गए। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई, जिसने ब्रजघाट से गोताखोर और मल्लाहों को बुला लिया। शाम तक गंगा में डूबे कुशल का कोई पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि किशोर के गंगा में डूबने की घटना जनपद अमरोहा से जुड़ी है। फिर भी गजरौला पुलिस के आग्रह पर ब्रजघाट से नाव चलाने वाले नाविकों समेत गोताखोरों को डूबे किशोर की तलाश में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed