फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो समुदायों के लोगों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ

दो समुदायों के लोगों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ

Sun, 27 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो समुदायों के लोगों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ
दो समुदाय में चले लाठी-डंडे, पथराव
विज्ञापन

एक ही समुदाय के दो लोग हुए चोटिल
गुस्साए लोगों ने पुलिस की जीप को रोक हंगामा किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मुहल्ला तारगढ़ी में रविवार रात तानाकशी के विरोध पर युवक से मारपीट को लेकर दो समुदाय में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हो गया। जिसमें एक ही समुदाय के दो लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध में पुलिस की जीप को रोक कर हंगामा किया।
गढ़ के मुहल्ला तारगली में परचून की दुकान करने वाले पप्पू का बेटा पियूष दुकानों पर ब्रेड सप्लाई का काम करता है। उसने मीरा रेती में गोदाम बनाया हुआ है। रविवा रात करीब साढ़े 9 बजे ब्रेड की गाड़ी आने की सूचना पर पियूष अपने दोस्त फकीरा को साथ लेकर गोदाम में ब्रेड उतरवाने जा रहा था। तभी मुहल्ला मिर्धापाड़ा में दूसरे समुदाय के तीन युवक खड़े हुए थे, जो पियूष के पिता के कटे हुए हाथ को लेकर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर पियूष और उसके दोस्त फकीरा को घायल कर दिया। इसकी खबर मिलते ही पियूष और फकीरा के परिजनों समेत उनके समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां दोनों समुदाय के लोगों में पथराव होने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दो समुदायों के टकराव में पथराव होने की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी, एसएसआई गोपाल शर्मा, एसआई सतेंद्र वर्मा आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मेन बाजार से होकर घटना स्थल को जा रही पुलिस की दूसरी जीप को रोककर गुस्साए लोग हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर के समझाने पर गुस्साए लोग वहां से कोतवाली पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि ब्रेड उतार रही गाड़ी से रास्ता बाधित होने पर दो समुदायों के युवकों में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाकर मामला शांत करा लिया है। लेकिन जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed