{"_id":"6a9b02e8bbded3bb1f01aeae","slug":"urea-black-marketing-nsa-action-against-former-pcf-manager-divyanshu-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-164514-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूरिया कालाबाजारीः पीसीएफ के पूर्व प्रबंधक दिव्यांशु पर रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूरिया कालाबाजारीः पीसीएफ के पूर्व प्रबंधक दिव्यांशु पर रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूरिया की कालाबाजारी करने के मामले में पीसीएफ के प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा के खिलाफ भी रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की गई है। इससे पहले जालखेड़ा गोदाम के प्रभारी हरेंद्र सिंह, उसके भाई यश राघव समेत चार के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।
10 मई 2026 को अनूपशहर क्षेत्र में तीन ट्रक में भरा यूरिया पकड़ा गया था। जांच के दौरान सामने आया था कि नई मंडी स्थित गोदाम से तीनों ट्रक को भरकर कालाबाजारी के लिए अन्य जिलों में ले जाया जा रहा था। मामले में जिला कृषि अधिकारी और उर्वरक निरीक्षक आरके यादव ने 11 मई को अनूपशहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने पीसीएफ के जालखेड़ा गोदाम प्रभारी हरेंद्र सिंह, उसके भाई व विभाग के लेखाकार यश राघव, माफिया हारुन समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में इन तीनों के खिलाफ रासुका लगाने की कार्रवाई की गई थी जबकि विभाग के प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा को 22 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में आरोपी मेरठ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
अब मामले में कार्रवाई करते हुए प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा के खिलाफ भी रासुका की कार्रवाई की गई है और मेरठ जेल में नोटिस तामील कराया गया है। आरोपी दिव्यांशु वर्मा जनपद झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती के निवासी है। दिव्यांशु वर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं।
उनके खिलाफ कोतवाली अनूपशहर में कालाबाजारी की एफआईआर के अलावा, झांसी कोतवाली, ललितपुर कोतवाली में धोखाधड़ी अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।