फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पिता पर ही पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप

पिता पर ही पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पिता पर ही पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
पिता पर ही लगा पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप
- पत्नी ने पुत्र को बेचने की आशंका जताते हुए एसपी से की शिकायत
- चार साल से पति से अलग रह रही है विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर ही पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है।

शिकायत में महिला संगीता पुत्री राजबीर ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी शादी गाजियाबाद के भोजपुर थानांतर्गत नाहली गांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। संगीता का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी हो गया और आए दिन उससे मारपीट करने लगा। जुए की लत भी उसे लग गई। जिसके बाद वह उसके ही बेटे को बेचने की फिराक में लग गया। उसकी हरकतों से तंग आकर करीब चार वर्ष पहले वह उसे छोड़कर अपने पुत्र के साथ मायके आ गई। महिला का कहना है कि एक अप्रैल को उसका पति अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसने उसके पुत्र को जबरन ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद पति धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed