फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शादीशुदा बेटी की हरकतों से परिजन बुरी तरह आहत

शादीशुदा बेटी की हरकतों से परिजन बुरी तरह आहत

Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शादीशुदा बेटी की हरकतों से परिजन बुरी तरह आहत
मायके आकर प्रेमी संग भागी महिला,
विज्ञापन

परिजनों को जेल भेजने की दे रही धमकी

गढ़मुक्तेश्वर। शादीशुदा बेटी की हरकतों से परिजन बुरी तरह आहत हैं। क्योंकि वह मायके में आकर गुपचुप ढंग से प्रेमी के साथ भाग गई और लौटकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। पिता ने एसपी को पत्र भेजकर बेटी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
गढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी शादीशुदा बेटी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसने बेटी की शादी करीब छह साल पहले अलीगढ़ में की थी, जो एक बेटी और बेटे की मां है। पिता का कहना है कि ससुराल में अकेले रहने से बेटी के अवैध संबंध दूसरे संप्रदाय के एक युवक के साथ हो गए। इसका पता लगने पर कुछ दिन पहले पति मारपीट कर उसे मायके में छोड़ गया था। मगर, मायके में आकर भी वह प्रेमी से मोबाइल पर बात करती रही और मौका मिलने पर गुपचुप ढंग में प्रेमी के साथ चली गई। इस पर उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई तो बेटी 27 मई को सीधे कोतवाली पहुंच गई और अपनी मर्जी से जाने की बात कुबूली। इसके बाद पुलिस उसे घर छोड़ गई और उसे कुछ भी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दे गई।
विज्ञापन

लाचार पिता का कहना है कि नेक नसीहत देने पर बेटी आगबबूला होकर झूठे केस में फंसाकर परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। इसलिए बेटी को उसकी ससुराल भिजवाने के साथ ही उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed