{"_id":"5aaeaf6b4f1c1b68248b600d","slug":"11521397611-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की टक्कर से दो युवक घायल, मेरठ रेफर----।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले की टक्कर से दो युवक घायल, मेरठ रेफर----।
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से दो युवक घायल, मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गांव रझैटी के सामने नहर पटरी पर गन्ने से भरे ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं रतपुरा में गन्ने से भरी ट्राली पलट गई, जिसकी चपेट में आने से कई राहगीर बाल-बाल बच गए।
सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी विनोद और कोमित रविवार को कस्बे में आए थे। दोपहर को दोनों बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। गांव रझैटी के सामने अचानक गन्ने से भरे ट्रेक्टर-ट्राले ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तथा घायलों को सिंभावली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर-ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही गांव रतूपुरा के पास गन्ने से भरी एक ट्राली पलट गई, जिसकी चपेट में आने से कई राहगीर बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार लकड़ी से भरी एक ट्राली का पहिया अचानक निकल गया, जिसके कारण ट्राली में भरी लकड़ी के लट्ठे सड़क पर गिर गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई।