फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ड्यूटी पूरी कर घर को लौट रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की

ड्यूटी पूरी कर घर को लौट रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की

Tue, 20 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पूरी कर घर को लौट रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की
युवती से मोहल्ले के युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ड्यूटी कर लौट रही युवती से मोहल्ले के युवक ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने मंगलवार को एसपी हेमंत कुटियाल को शिकायती पत्र भेजा है। उसका कहना है कि वह गजरौला में स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। 18 फरवरी की शाम वह ड्यूटी पूरी करके लौट रही थी। जैसे ही वह थाना रोड पर पीपल के पेड़ के पास लगे सरकारी नल पर पहुंची, तो मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक वहां पहुंच गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं शोर होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है, जिसका समाज के लोगों ने फैसला करा दिया था। युवती ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed