फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मौलाना ने मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों ने कराया मामला दर्ज

मौलाना ने मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों ने कराया मामला दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मौलाना ने मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों ने कराया मामला दर्ज
मौलाना ने मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों ने कराया मामला दर्ज
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के सपनावत चौकी अंतर्गत एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मौलाना गांव का ही रहने वाला है और करीब 2 साल से गांव के ही मदरसे में दीनी तालीम दे रहा था। गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 1 साल से मदरसे में दीनी तालीम ले रही थी। बेटी काफी दिन से गुमसुम चल रही थी और अपने पेट में दिक्कत बता रही थी। पूछताछ करने पर बेटी ने 3 दिन पहले बताया कि मदरसे के मौलाना ने उसके साथ कुछ समय पूर्व गंदा काम किया था । जिसके चलते उसके पेट में दर्द रहता है । बेटी की बात सुन परिजन मौलाना के पास पहुंचे और सारी बात बताई। जिस पर आग बबूला होकर मौलाना ने किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने सपनावत चौकी पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौलाना साजिद पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मौलाना मासूम को डरा धमका कर मदरसे के पास ही अपने चाचा के मकान में ले जाकर हवस का शिकार बनाता रहा । थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed