{"_id":"5c82bbaebdec2214107cfbbf","slug":"111552071598-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। घर में अकेला पाकर युवक ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार आरोपी के डर से थाने में शिकायत करने से भी डर रहा है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने चले गए। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। शाम के समय उसकी बेटी को अकेला पाकर गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने हथियार के बल पर उसकी बेटी को आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। उनके घर पहुंचने के बाद बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। मजदूर का कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस कारण थाने में शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जानमाल का भी खतरा है। इस कारण उसने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।