फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दूध से लदी पिकअप लूट मामले में वांछित दबोचा

दूध से लदी पिकअप लूट मामले में वांछित दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दूध से लदी पिकअप लूट मामले में वांछित दबोचा
दूध से लदी पिकअप लूट मामले में वांछित दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर के पास दूध से लदी पिकअप लूटने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के पांच साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बाबूगढ़ थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती दो अगस्त को छह बदमाशों ने थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा निवासी भूपेंद्र से हथियारों के बल पर बंधक बनाकर दूध से लदी पिकअप गाड़ी लूट ली थी। इस मामले में शामिल पांच बदमाशों पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने पिकअप व दूध की कैन भी बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपी फरार था। एसपी संकल्प शर्मा ने बदमाश पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर ने बदमाश के संबंध में सूचना मिली। इस पर एसआई संजीव बालियान ने पुलिस टीम के साथ उसे गांव बछलौता नहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा दो कारतूस भी बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी आनंद पुत्र शहामल निवासी ब्रह्मपुरी जिला मेरठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की कार के साथ बदमाश गिरफ्तार
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास पिलखुवा से सात जनवरी को चोरी कार भी बरामद की गयी है।

देहात प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति पर कार को चोरी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस युवक व कार को थाने ले आयी। जांच के दौरान पता चला कि बरामद कार को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राणा पट्टी इलाके से सात जनवरी की रात को चोरी किया गया था। आरोपी की पहचान गजेंद्र निवासी गांव गोयना थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार के मालिक राणा पट्टी पिलखुवा निवासी अनिल को इस संबंध में सूचित किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


-पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, फरार आरोपी पांच का इनामी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed