फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने बताया जान का खतरा

प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने बताया जान का खतरा

Fri, 30 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने बताया जान का खतरा
प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने बताया जान का खतरा
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी निवासी प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति ने अपनी जान का खतरा जताते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। विवाहिता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोग जबरन उसके ससुराल में घुस आए और पति पर तमंचा तान दिया। इस मामले में थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची गांव मोड़ी निवासी शबनम ने बताया कि 19 नवंबर को उसने गांव के ही सनव्वर से निकाह किया था। इससे उसके परिवार वाले नाखुश थे। निकाह के बाद से वह अपनी ससुराल में रह रही है। उसने बताया कि 25 नवंबर को वह अपनी ससुराल में मौजूद थी, तभी उसके पिता और भाई कई लोगों के साथ आ गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे उसके पति सनव्वर ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में हाफिजपुर पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि हाफिजपुर पुलिस को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed