{"_id":"5b4651a14f1c1bc5248b5e79","slug":"111531335073-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
ब्रजघाट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह राहगीरों और यात्रियों को एक युवक का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त ब्रजघाट निवासी 20 वर्षीय परवीन के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि संभवत: रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।