फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   court send jail for three years

Hapur News: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बाल अपचारी को तीन वर्ष की सुधारात्मक सजा

Fri, 07 Jun 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
court send jail for three years
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व सदस्य राजन त्यागी और डॉ. स्वाति गर्ग ने बाल अपचारी को दोषी मानते हुए किशोर न्याय अधिनियम 2015 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अधिकतम सजा तीन वर्ष की सुधारात्मक अवधि की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 26 जुलाई 2021 को हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 26 जुलाई 2021 को घर के बाहर खेल रही उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को पड़ोसी किशोर बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिसके बाद बोर्ड द्वारा बाल अपचारी को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह बुलंदशहर भेजा गया।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट किशोर न्याय बोर्ड में प्रेषित की थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बाल अपचारी को दोषी मानते हुए बोर्ड द्वारा उसे तीन वर्ष की सुधारात्मक अवधि की सजा सुनाई है। जिसके बाद बाल अपचारी को जिला इटावा स्थित राजकीय विशेष गृह किशोर भिजवा दिया है। बाल अपचारी की पूर्व में सम्प्रेक्षण गृह में बिताई गई अवधि को समायोजित करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed