फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congress workers held a candlelight march

Hapur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress workers held a candlelight march
हापुड़। नीट छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च का आरंभ डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च में शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए विभिन्न नारे लगाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में अपना लोकतांत्रिक प्रतिरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, अरविंद शर्मा, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, अमित अग्रवाल, नरेश कुमार भाटी, सैयद अजयुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed