फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   congress protest

Hapur News: कांग्रेस नेताओं पर आरोपों के विरोध में घेरा भाजपा कार्यालय

Thu, 18 Dec 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
congress protest
हापुड़। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर आरोपों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इससे पहले पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को उनके कार्यालय में नजरबंद करने की कोशिश की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल किया हैं। पिछले एक दशक से मोदी सरकार कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्यवाही कर ही है, जो आज पूरे देश में बेनकाब हो गई हैं। राकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कार्यालय आकर उन्हें नजर बंद करने की भी कोशिश की। शहर कोतवाल को बताया कि उनकी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में बीजेपी कार्यालय का घेराव बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। कोई भी अनुशासन हीनता और अनियमितता नहीं की जाएगी। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर ईडी ने कार्रवाई की है, जबकि न्यायालय ने अपने आदेश में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं माना है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के सभी आरोप न्यायालय ने निराधार घोषित कर दिए हैं। न्यायालय के आदेश से इस भाजपा सरकार के मंसूबे पूरे देश के सामने बेनकाब हो गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, डॉ. वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, जितेंद्र सिंह, सीमा शर्मा, एजाज अहमद, वीसी शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलोर, भरतलाल शर्मा, शाकिब अली, लोकपाल सागर, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed