फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Condition of twins admitted to the district hospital's nursery improves; oxygen support removed.

Hapur News: जिला अस्पताल की नर्सरी में भर्ती जुड़वां बच्चों की हालत में सुधार, हटाई ऑक्सीजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Condition of twins admitted to the district hospital's nursery improves; oxygen support removed.
हापुड़। जिला अस्पताल में दो जुड़वां बच्चों को जन्म देने के चंद घंटों बाद ही बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। शनिवार की रात तक दोनों बच्चों को दौरे आते रहे। हालांकि रविवार की सुबह हालत में थोड़ा सुधार आया। दोपहर में उनकी ऑक्सीजन हटाई गई, हालत अभी भी स्थिर थी।
विज्ञापन

देवलोक कॉलोनी निवासी प्रदीप की पत्नी लकी शनिवार को अपने 12 वर्ष के बेटे साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। अल्ट्रासाउंड करने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। सामान्य प्रसव से महिला ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया लेकिन शाम को लकी की हालत बिगड़ गई, घर से कोई परिजन नहीं आया। इस पर सीएमएस ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस और अपने बेटे के साथ ही महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया था। वहां लकी की मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. हेमलता ने बताया कि दोनों जुड़वां बच्चों की हालत बेहद नाजुक थी। पूरी रात उन पर नजर रखी गई, ऑक्सीजन सपोर्ट हटाते ही दोनों को दौरे पड़ने शुरू हो जाते। ऐसे में पूरी रात उन्हें ऑक्सीजन पर ही रखना पड़ा। रविवार को जब ऑक्सीजन फिर से हटाकर देखा गया तो आश्चर्य हुआ, दोनों बच्चे बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed