फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   committee will check power line shifting matter

Hapur News: विद्युत लाइन शिफ्टिंग मामले में बनी जांच कमेटी

Sat, 17 Jun 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Jun 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
committee will check power line shifting matter
पिलखुवा। बिना एस्टीमेट विद्युत लाइन शिफ्टिंग करने का मामला ऊर्जा निगम के अधिकारियों की गले की फांस बन गया है। डिवीजन के अधिशासी अभियंता की जांच में उपखंड अधिकारी धौलाना और अवर अभियंता धौलाना की भूमिका संदिग्ध मिली है। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ और जेई द्वारा संतोषजनक जवाब न देने के संबंध में मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं, मुख्य अभियंता ने जांच कमेटी का गठन कर मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

हिंडालपुर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी के ऊपर से गुजर रही 33 केवीए की विद्युत लाइन को अधिकारियों ने सांठगाठ कर बिना एस्टीमेट बनाए शिफ्ट कर दिया था। इसके लिए ट्रांसमिशन विभाग के बिजली घर से गत 6 जून को सवा चार घंटे का शटडाउन लिया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाखों रुपये लिए थे। मामले का खुलासा होने पर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता पिलखुवा ने स्थलीय निरीक्षण कर एसडीओ और जेई से पूछताछ की। मामले में दोनों ही अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिशासी अभियंता ने शुक्रवार को निरीक्षण करने के बाद जेई को निर्माणाधीन फैक्टरी संचालक और लाइन शिफ्ट करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन जेई द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, लाइन शिफ्टिंग के दौरान चार बिजली के खंभे बदले गए है। बिना एस्टीमेट के आखिर वह खंभे कहां से आए। अधिशासी अभियंता का कहना है कि यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

एक बड़े अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध
ऊर्जा निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक बड़े जिलास्तरीय अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। वह मामले को लगातार दबाने और तत्काल एस्टीमेट बनाकर जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में जेई पर भी रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
लाइन शिफ्टिंग मामले में एसडीओ और जेई द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। मामले की रिपोर्ट बनाकर मुख्य अभियंता को भेज दी गई है। कार्रवाई के लिए वहीं सक्षम अधिकारी है।

- भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम पिलखुवा डिवीजन।
कोट-

लाइन शिफ्टिंग का मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
- बीके मिश्र, मुख्य अभियंता, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed