{"_id":"674cc3de01e65dd3180798d4","slug":"collectorate-employee-is-receiving-threats-from-pakistani-numbers-hapur-news-c-30-gbd1013-522898-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कलक्ट्रेट कर्मचारी को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कलक्ट्रेट कर्मचारी को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आने और विरोध पर धमकी देने मिलने की बात कही है। आरोप है कि अयोध्या में तैनात एक सफाईकर्मी मूक बधिर बच्चों की संस्था चलाता है और उनके मोबाइल नंबर को विदेशी ग्रुप से जोड़ देता है। इस बाबत पूर्व में आरोपी को मोबाइल नंबर विदेशी ग्रुप में भेजने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि सफाईकर्मी ने ही विदेशी ग्रुप में उसका नंबर भेजा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनीष पंवार ने बताया कि कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आ रही हैं। कॉल न करने का विरोध करने पर धमकी भी दी जा रही हैं। बताया कि वह मूक बधिर बच्चों की संस्था चलाते हैं। संस्था के नाम के जैसी ही संस्था अयोध्या निवासी रामस्वरूप नाम का अधेड़ भी चलाता है। आरोप है कि रामस्वरूप मूक बधिर बच्चों के मोबाइल नंबर अन्य ग्रुप में भेजता रहता है। संभावना जताई कि उसे बदनाम करने करने और गलत उद्देश्य से उनका नंबर विदेशी ग्रुप से रामस्वरूप ने ही जुड़वाया है। पीड़ित ने इस बाबत रामस्वरूप से वीडियो कॉल कर शिकायत की। आरोप है कि रामस्वरूप ने मनीष पंवार को गंदी गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इंटरनेट मीडिया पर उनके फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर प्रसारित कर रहा है। उनका नंबर दूसरे लोगों को दे दिया है। जब उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
....
वर्जन...
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी है। साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। विदेशी नंबर से कॉल जरूर आई हैं लेकिन किसी प्रकार की धमकी नहीं दी गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर।