फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Codeine syrup was supplied from bogus firms

Hapur News: बोगस फर्मों से हुई थी कोडीन सीरप की सप्लाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Codeine syrup was supplied from bogus firms
हापुड़। औषधि विभाग द्वारा पिछले सप्ताह मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर की गई कार्रवाई की चल रही जांच में मामला संदिग्ध मिला है। बिहार की कुछ बोगस फर्में से सप्लाई के सुबूत मिले हैं। इसके बाद शुक्रवार को एसडीएम की अगुवाई में ट्रांसपोर्ट के पूरे माल को जब्त कर लिया है। टीम मेडिकल एजेंसी के दो साल के रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मेरठ से आई टीम के साथ औषधि विभाग के अधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्टर के यहां छापा मारा था। यहां से 152 पेटी कोडीन सीरप की प्राप्त हुई थीं। शहर की भगवती गंज स्थित अरिहंत डिस्टब्यूट मेडिकल एजेंसी से कोडीन सीरप का यह माल बताया गया था। तभी से इस माल को ट्रांसपोर्ट पर सील कर दिया गया था। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि अभी तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन जांच में पता चला है कि इसकी सप्लाई कासगंज, वाराणसी, आजमगढ़, आगरा, गाजियाबाद, बिहार व कानपुर जाती है। उन्होंने बताया कि इस सीरप की सप्लाई बिहार की छह बोगस फर्मों से किया गया था। इसके आधार पर सील की गई सीरप की 152 पेटियों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। एसडीएम सदर और औषधि ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचकर सीरप की खेप को पुलिस के कब्जे में दे दिया। वही ट्रांसपोर्ट कंपनी और मेडिकल एजेंसी के रजिस्टरों में दो साल के रिकार्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed