{"_id":"6aaad60125bcceb6670bb90f","slug":"cmo-inspected-the-buxar-phc-and-took-stock-of-the-arrangements-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148495-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएमओ ने बक्सर पीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएमओ ने बक्सर पीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
बक्सर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच करते सीएमओ। संवाद
सिंभावली। बक्सर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कमल किशोर आहूजा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोल्ड चेन स्टोरेज, प्रसव वार्ड, बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों तथा महिला मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले आहार की व्यवस्था को परखा। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।
गांव हिम्मतपुर निवासी कमाल ने पीएचसी में समुचित व्यवस्थाएं और संसाधन न होने के बावजूद प्रसव कराने और चिकित्सा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। कमाल के अनुसार, पीएचसी से समय पर रेफर न किए जाने के कारण मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी पत्नी और नवजात बच्चे की मौत हुई है। इस संबंध में स्टॉफ नर्स को वहां से हटाकर सीएचसी से अटैच किया जा चुका है। वहीं, टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें शासन की ओर से निर्धारित स्वास्थ्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान सिखैड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बैसला, डॉ. भारती गौतम, कविता, सतीश आदि मौजूद रहे।