{"_id":"592c49534f1c1bea53bdaf93","slug":"cm-yogi-teaches-spells-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने सिखाए सफाई के मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने सिखाए सफाई के मंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 29 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्शन प्लान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंगा किनारे के गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बावजूद इन गांवों में अभी और जागरुकता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 मई को वाराणसी में खुद गंगा किनारे के गांव प्रधानों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले नवादा खुर्द गांव के प्रधान को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में 25 जिले गंगा किनारे बसे हैं, जिनमें 450 गांव गंगा किनारे आ रहे हैं। सरकार गंगा एक्शन प्लान व स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा किनारे बसे गांवों से गंदगी हटाने, खुले में शौच मुक्त करने और अपशिष्ट पदार्थ गंगा में न डाले जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि जिस स्तर पर इसके प्रयास हो रहे हैं सरकार को उस स्तर पर परिणाम नहीं मिल रहे हैं। अब सीएम योगी आदित्य नाथ ने इसकी कमान सीधे अपने हाथ में ले ली है। 27 मई को उन्होंने वाराणसी में महासम्मेलन का आयोजन किया।
इसमें जिले से डीपीआरओ और गंगा किनारे बसे 14 गांवों के प्रधानों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सीएम ने सभी प्रधानों को शपथ दिलाई कि किसी भी प्रकार की गंदगी या पूजा हवन सामग्री को गंगा में प्रवाहित नहीं करेंगे।
सम्मेलन में इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें हापुड़ के गांव नवादा खुर्द के प्रधान सुशील भी शामिल रहे। उन्होंने अधिकारियों को विशेष प्लान बनाकर इस दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में सीएम ने कई बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें अमल में लाया जा रहा है।