फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Classical music will be heard on CUG numbers of Railways

रेलवे के सीयूजी नंबरों पर सुनाई देगा शास्त्रीय संगीत

Sun, 25 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sun, 25 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Classical music will be heard on CUG numbers of Railways
music - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के सीयूजी नंबरों पर अब अलग-अलग कालर ट्यून नहीं सुनाई देगी। अधिकारी हो या कर्मचारी सभी के सीयूजी नंबरों पर कालर ट्यून की जगह शास्त्रीय संगीत सुनाई देगा। इसके साथ ही सफाई के प्रति जागरूक करने वाला स्लोगन गंदगी के खिलाफ जागरूकता पैदा करेंगे।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को सीयूजी नंबर दिए गए हैं। इन नंबरों पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी पसंद की कालर ट्यून लगा रखी है। किसी की कालर ट्यून पर देशभक्ति गीत बजता है जो किसी की कालर ट्यून पर भजन या फिल्मी गीत सुनाई देता है।
विज्ञापन


लेकिन अब रेलवे के सभी सीयूजी नंबरों की कालर ट्यून एक जैसी होगी। सीयूजी नंबर की कालर ट्यनू पर अब शास्त्रीय संगीत सुनाई देगा। इसके साथ ही साफ सफाई के प्रति जागरूक करने वाला स्वच्छ भारत मिशन का स्लोगन भी सुनाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम मुरादाबाद अजय कुमार सिंहल ने बताया कि सभी सीयूजी नंबरों पर अब अलग-अलग कालर ट्यून नहीं बजेगी। जल्द ही सभी सीयूजी नंबरों पर एक जैसी कालर ट्यून सुनाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed