फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Clash in Badnauli Village Two Groups Clash Again

बदनौली गांव में सूनी संघर्ष: दो पक्ष फिर भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों ओर से करीब आठ लोग घायल; पुलिस तैनात

Sun, 13 Sep 2026 10:51 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Sun, 13 Sep 2026 10:51 AM IST
सार

बदनौली गांव में रविवार सुबह ठेला खड़ा करने को लेकर कोली जाति के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Clash in Badnauli Village Two Groups Clash Again
मारपीट में घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अन्य दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। रास्ते में ठेला खड़ा करने को लेकर कोली जाति के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हाल ही में गांव में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग में दीपक जाटव की गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए आज भी गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। बावजूद इसके रविवार की सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed