{"_id":"6830a1069cf5246e220863d8","slug":"circle-rates-will-increase-by-20-in-hapur-tehsil-10-in-garh-and-30-in-dhaulana-hapur-news-c-135-1-hpr1005-124816-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ तहसील में 20, गढ़ में 10 और धौलाना में 30 फीसदी बढ़ेंगे सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ तहसील में 20, गढ़ में 10 और धौलाना में 30 फीसदी बढ़ेंगे सर्किल रेट
विज्ञापन
हापुड़। जिले में आठ साल बाद जमीनों के सर्किल रेट बढ़ेंगे। इससे जमीनों के दाम अधिक बढ़ जाएंगे। उप निबंधक कार्यालय ने वर्तमान प्रभावी सर्किल दर को पुनरीक्षित कर प्रस्तावित सूची चस्पा कर दी है। जिस पर चार जून तक आपत्ति मांगी गई हैं, इसमें हापुड़ तहसील क्षेत्र में 20, गढ़ में 10 और धौलाना में 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। सर्किल रेट के बढ़ने से किसानों को बड़ा लाभ होगा। वहीं, उप निबंधक कार्यालय का राजस्व भी 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
उप निबंधक कार्यालय द्वारा चस्पा की गई सूची में हापुड़ तहसील क्षेत्र के शहरी इलाके में 20 व ग्रामीण में 10 से 15 प्रतिशत, गढ़मुक्तेश्वर के आधे हिस्से में पांच से 10 प्रतिशत और धौलाना तहसील के शहरी इलाके में 20 प्रतिशत व ग्रामीण इलाके में 25 से 30 प्रतिशत तक प्रस्तावित दरें बढ़ाई गई हैं। धौलाना में बढ़ते औद्योगिक क्षेत्र के कारण जमीन की खरीद में तेजी को देखते हुए सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित दरों को मंजूरी मिलती है तो इन क्षेत्रों में बैनामा कराना भी महंगा हो जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों मेरठ में आईजी स्टांप के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई थी। जिसके बाद हापुड़ समेत मेरठ मंडल के समस्त जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बैठक में महानिदेशक निबंधन (आईजी स्टांप) समीर वर्मा ने आय की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों को सर्किल रेट लिस्ट का पुन: निरीक्षण कर डीएम से समन्वय स्थापित करते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सर्किल रेट से ज्यादा जमीनों के दाम
हापुड़ शहर की पॉश कॉलोनियों सहित प्राधिकरण क्षेत्र के आनंद विहार, प्रीत विहार में प्रोपर्टी के दाम सर्किल रेट से दो से ढाई गुना तक अधिक हैं। जबकि, कुछ स्थानों पर बाजार रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से भी अधिक हैं। ऐसे में सर्किल रेट बढ़ने से इन महंगे इलाकों में जमीन की बिक्री कम हो सकती है। जिन इलाकों में सर्किल रेट कम होंगे। वहां जमीन की बिक्री बढ़ने की अधिक उम्मीद है। विशेषकर, जिले में गढ़ तहसील में जमीन की बिक्री में तेजी आ सकती है।
औद्योगिक गलियारे के कारण शामिल हुआ आधा गढ़ क्षेत्र--
गढ़ तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारों के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ स्थानों पर इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्ताव हैं। इस कारण गढ़ तहसील के आधे हिस्से को इसमें शामिल किया गया है।

औद्योगिक गलियारे के कारण शामिल हुआ आधा गढ़ क्षेत्र