फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cash loading employee accused of embezzlement of Rs 1.24 lakh

Hapur News: कैश लोडिंग कर्मचारी पर 1.24 लाख के गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cash loading employee accused of embezzlement of Rs 1.24 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शहर के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी ने 1.24 लाख रुपये का गबन कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


मेरठ के शात्री नगर स्थित सीएमएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी एटीएम में कैश लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य करती है। शहर के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये जमा करने की जिम्मेदार कंपनी के वरिष्ठ कस्टोडियन जिला मेरठ के थाना किला परिक्षितगढ़ निवासी उज्जवल शर्मा की है। आरोप है कि उज्जवल ऩे कुछ दिन पहले नगर क्षेत्र स्थित पांच एटीएम से अलग-अलग तिथियों में 1.24 लाख रुपये का गबन कर लिया है। चार अप्रैल को आडिट के दौरान मामला पकड़ में आया। पूछताछ करने पर उज्जवल शर्मा कंपनी में इस्तीफा दे दिया। रुपये का तगादा करने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद नगर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed